विश्वसनीय और अत्याधुनिक कुशल नशा मुक्ति केंद्र
विशेषज्ञों की देखरेख में हर तरह के नशे का ईलाज, योग, ध्यान, आध्यात्मिक विकास, बेस्ट रिकवरी प्रोग्राम रिकवरी माउंटेन, केवल निर्माण नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों का ईलाज प्यार और सदभाव से किया जाता है
सफल उपचार
हमारा उद्देश्य
"निर्माण" का अर्थ है सृजन। हमारा मिशन उन लोगों को पुनः स्थापित करना है जो नशे के कारण समाज, परिवार और खुद से अलग हो चुके हैं। हम उनके मानसिक, शारीरिक, आर्थिक, चारित्रिक और जीवन के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
WHO की मान्यता –
विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य मेडिकल एजेंसियों ने नशे को एक बीमारी घोषित किया है।
लत का विकास –
नशा पीड़ित व्यक्ति धीरे-धीरे शराब, भांग, गांजा, ड्रग्स आदि पर निर्भर हो जाता है।
सामाजिक अलगाव –
ऐसे लोग समाज से कटकर केवल नशे में रहना पसंद करते हैं।
मानसिक रोग का कारण-
कुछ लोग बचपन से मानसिक रूप से कमजोर होते हैं, जबकि कई नशा करने के बाद मानसिक रोग का शिकार बन जाते हैं।
हर जीवन एक नई शुरुआत का हकदार है
1. नशीले पदार्थों की लत
नशे की लत एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसका इलाज जागरूकता, शिक्षा और सही समय पर चिकित्सा से संभव है।
2. शराब की लत
. शराब की लत शराब का अत्यधिक सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खतरे में डालता है। समय पर इलाज से जीवन को सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सकता है।
3. परिवार पुनर्प्राप्ति
परिवार को समस्याओं से बाहर निकालकर फिर से खुशहाल और संतुलित जीवन जीने में मदद करना।
4. सामूहिक चिकित्सा
एक समूह में कई मरीजों का एक साथ इलाज, जिससे सामाजिक जुड़ाव और सपोर्ट बढ़ता ह
नशा मुक्ति चिकित्सा प्रणाली
निर्माण नशा मुक्ति केंद्र में इलाज की प्रक्रिया को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मरीज न केवल नशे से
मुक्त हो, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से भी मजबूत बने ।
हमारी प्रक्रिया में सबसे पहले डिटॉक्स (Detox) किया जाता है, जिसमें डॉक्टर की देखरेख में शरीर से नशे
के प्रभाव को समाप्त किया जाता है। इसके बाद मरीज के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग, प्राणायाम,
ध्यान, काउंसलिंग, थेरेपी और 12 कदम का आध्यात्मिक कार्यक्रम कराया जाता है।
इससे मरीज के भीतर एक नई
सोच, आत्मविश्वास और नशे से दूर रहने की मजबूत इच्छाशक्ति विकसित होती है।
सुरक्षित नशा त्याग प्रक्रिया
अचानक नशा छोड़ने से विथड्रॉवल और हैलुसिनेशन जैसी शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती
हैं, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित होती हैं।
हमारे केंद्र में विशेषज्ञ
साइकियाट्रिस्ट, एमबीबीएस डॉक्टर और नर्स उपलब्ध हैं, जो सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से
नशा छुड़वाते हैं, जिससे मरीज को किसी भी प्रकार की गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े।
विशेषज्ञ टीम:
डॉ.
श्री अभय जैन MBBS, MD Psychological Medical & Psychiatrist
डॉ.
उमेश राय MBBS
हमारी उपचार प्रक्रिया के चरण
-
डिटॉक्सिफिकेशन (Detox) – दवाई के माध्यम से नशे का प्रभाव खत्म करना।
-
मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन – मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा जांच।
-
नियमित दिनचर्या – योग, प्रार्थना, ध्यान, शिरोधारा, परामर्श इत्यादि।
-
परिवार मीटिंग्स –
पहली मीटिंग: भर्ती के 40 दिन बाद
दूसरी मीटिंग: पहली मीटिंग के 30 दिन बाद
-
परिवार संचालन कार्यक्रम – मरीज और परिवार के बीच तालमेल बनाना।
-
रिलैप्स प्रिवेंशन प्लान – नशा मुक्त जीवन बनाए रखने की योजना बना
निर्माण नशा मुक्ति केंद्र की विशेष सुविधाएं
भोजन व्यवस्था
- पौष्टिक, शुद्ध शाकाहारी और सात्विक आहार
- रात को सोने से पहले दूध
- स्वच्छ पानी के लिए RO प्लांट
- भोजन बनाने के लिए अलग कर्मचारी (मरीजों से काम नहीं कराया जाता)
खुला मैदान
- प्राकृतिक और खुला वातावरण |
- आरामदायक और सुकून देने वाला माहौल |
वाहन सुविधा
- नशा पीड़ित को घर से लाने की 24x7 सेवा
आधुनिक जिम
- सभी आधुनिक जिम उपकरण |
- शारीरिक फिटनेस के लिए नियमित वर्कआउट |
सुरक्षा प्रबंधन
- 24x7 सुरक्षा |
- बड़ी संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स |
अन्य आवश्यक सुविधाएं
- वाशिंग मशीन
- गीज़र
- वाटर कूलर
- ऑक्सीजन सिलेंडर
- अग्निशमन यंत्र
- अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण
हमारी विशेषताएं
निर्माण नशा मुक्ति केंद्र में हम नशा पीड़ितों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान देते हैं।
ध्यान व
मेडिटेशन: मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए नियमित ध्यान और प्रेरणादायक सत्र।
रिकवरी
माउंटेन किताब: आसान और सरल भाषा में संपूर्ण नशा मुक्ति समाधान, जो अन्य केंद्रों के जटिल साहित्य से
अलग है।
सेवा
भाव से उपचार: हम नशा पीड़ित को मरीज मानते हैं, ग्राहक नहीं। कम खर्च में अधिक सुविधा, पौष्टिक
शाकाहारी भोजन और स्वच्छ आवास।
30
वर्षों का अनुभव: अम्बिका शिक्षण संगठन द्वारा संचालित, प्रेम और सद्भाव के साथ उपचार।
| समय | गतिविधि |
|---|---|
| प्रातः 06:45 | पर जागना |
| प्रातः 06:56 से 07:00 | प्रार्थना |
| प्रातः 07:05 से 07:30 | चाय |
| प्रातः 07:30 से 08:30 | नहाना / टी.डी.यू. |
| प्रातः 08:30 से 08:45 | दैनिक चिंतन / सिर्फ आज के लिए |
| प्रातः 09:15 | नाश्ता |
| प्रातः 09:45 से 10:00 | खेल |
| प्रातः 10:15 से 10:45 | रीडिंग |
| प्रातः 11:00 से 11:45 | क्लास |
| दोपहर 12:00 से 12:15 | क्लास / वर्क पेपर |
| दोपहर 12:20 से 12:45 | खेल |
| दोपहर 01:15 से 02:15 | भोजन |
| दोपहर 02:15 से 03:00 | आराम |
| दोपहर 03:15 से 04:00 | जी.डी. (ग्रुप एक्टिविटी) |
| दोपहर 04:00 से 05:00 | चाय + नाश्ता |
| सांय 05:00 से 05:30 | खेल / एक्सरसाइज |
| सांय 05:30 से 06:15 | ध्यान |
| सांय 06:15 से 07:00 | ए.ए./एन.ए./मीटिंग |
| रात 07:30 से 08:30 | भोजन |
| रात 09:00 से 09:30 | क्लास |
| रात 09:30 से 10:00 | खेल |
| रात 10:15 | सोना / लाइट बंद |
हमारे मरीजों की राय
हमारे साथ उपचार लेने वाले कई लोगों ने नशे से पूरी तरह छुटकारा पाकर एक नई शुरुआत की है। उनकी ये कहानियाँ नशा मुक्ति की राह पर चलने के लिए प्रेरणा देती हैं।
चिकित्सक
20+इलाज
2100+सफल उपचार
2000+पुरस्कार
5+वेदिका
मेरा भाई कई कारणों से इसनशा मुक्ति केंद्र में गया, और उन्होंने समस्याओं का प्रभावी ढंग से इलाज किया और उसकी सभी लतों से छुटकारा पाने में उसकी मदद की।